रेगिस्तान में जाह्नवी कपूर ने बढ़ाई गर्मी, बहन खुशी के साथ मना रही हैं वेकेशन, एक्ट्रेस की बोल्ड फोटोज देखकर फैंस भी हुए हैरान

253

धड़क’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों के दिल में जगह बना ली है। धड़क के बाद वो कई फिल्मों में नज़र आईं और उन्होंने कम समय में अपनी पहचान बनाई। जाह्नवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने साथ-साथ फैमिली और फ्रेंड्स के साथ भी फोटोज शेयर करती हैं। इन दिनों वो छोटी बहन खुशी के साथ दुबई में वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जो इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

जाह्नवी और खुशी कपूर दुबई में डेजर्ट में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। दोनों ने एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं। उनका लुक भी फैंस को पसंद आ रहा है और दोनों बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।

जाह्नवी कपूर के इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, संजय कपूर और अंशुला कपूर सहित कई सेलेब्स ने कमेंट भी दिया है दोस्त के साथ जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर धड़क के बाद ‘घोस्ट स्टोरीज’, ‘गुंजन सक्सेना’ और ‘रूही’ जैसी फिल्मों में नज़र आईं। उनके पास इस समय ‘दोस्ताना 2’ और ‘गुड लक जैरी’ जैसी फिल्में हैं।