IPL 2021, CSK vs DC : धवन-पृथ्वी ने खेली तूफानी पारी, पंत की कप्तानी में दिल्ली की पहली जीत – चेन्नई को 8 विकेट से दी मात

    425

    इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 के दूसरे मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। दिल्ली का स्कोर 150 रन के पार हो गया है। दिल्ली की तरफ से मार्कस स्टॉयनिस और कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीतने के लिए 189 रनों का लक्ष्य दिया है। सीएसके की तरफ से सुरैश रैना ने सबसे अधिक 54 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स और आवेश खान ने दो-दो विकेट झटके।

    दिल्ली की शानदार जीत 
    ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है। दिल्ली ने अपने पहले मैच में धोनी की सीएसके को शिकस्त दी।