पैगंबर विवाद: झारखंड की राजधानी रांची में इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू की गई

278
internet services resumed in ranchi

पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की टिप्पणी पर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद रांची समेत देश के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवाय बंद क्र दी गयी थी। जिसके बाद स्तिथि नियंत्रण में आई, देर रात 12 बजे के करीब इलाके में इंटरनेट सेवा बहाल की गई। आपको बता दे कि जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन के दौरान झारखंड की राजधानी रांची में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शनिवार को फिर से हिंसा भड़क गई. वहीं, देशभर में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के एक दिन बाद भी कई जगह तनाव की स्थिति बनी हुई है।

दंगाइयों पर कार्रवाई के क्रम में अकेले यूपी में 250 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भी मामले दर्ज किए गए हैं.