अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं, मोदी बोले- आपकी उपलब्ध्यिों पर देश को गर्व

469
President-Kovind-and-PM_Modi-expresses-grief-on-Vaishno-Devi-Stampede

आज महिलाएं धरती से लेकर आसमान, सुरक्षा से लेकर न्याय करने, बच्चों की चोट पर मरहम लगाने से लेकर बड़ी-बड़ी सर्जरी करने, घर से लेकर कंपनी और देश की सत्ता संभालने तक के हर क्षेत्र में अपना डंका बजा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम नारी से नारायणी बनने तक की यात्रा कर हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी महिला शक्ति को सलाम किया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारी शक्ति को सलाम! देश के हर एक क्षेत्र में महिलाओं ने बुलंदियों को छुआ है। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिलना हमारी सरकार के लिए गर्व की बात है।”