इंडोनेशिया ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिपण्णी को लेकर भारतीय राजनयिक को किया तलब

173
indonesia
indonesia

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा नेता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की कथित विवादित टिप्पणियों का मामला शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अरब देशों समेत दुनिया के 14 से ज्‍यादा मुल्‍क बीजेपी प्रवक्‍ता नुपूर शर्मा और नवीन जिंदल की टिप्‍पणी से आगबबूला हैं। इसी कड़ी में अब इंडोनेशिया का नाम भी जुड़ गया है. इंडोनेशिया के आधिकरिक विदेश मंत्रालय ने कल शाम ट्वीट किया और कहा “इंडोनेशिया दो भारतीय राजनेताओं द्वारा पैगंबर मुहम्मद पीबीयूएच के खिलाफ अस्वीकार्य अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करता है। जकार्ता में भारतीय राजदूत को यह संदेश दिया गया है।”