नीरज चोपड़ा ने दिलाया टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला गोल्ड – खत्म किया देश का लंबा इंतजार

    863

    जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 15वें दिन नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया ने कमाल कर दिखाया है। नीरज ने भालाफेंक इवेंट में गोल्ड पर कब्जा जमाते हुए भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड दिलाया, वही बजरंग ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारत का गोल्फ में पहला मेडल जीतने का सपना टूट गया। ​महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं और वह मामूली अंतर से मेडल जीतने से चूक गईं।

    LIVE UPDATES:

    5:30 PM: नीरज ने अपने पांचवें प्रयास में भी फाउल कर दिया है। अच्छी बात यह है कि इसके बावजूद नीरज सबसे आगे चल रहे है और गोल्ड जीतने के करीब पहुंच चुके हैं। नीरज ने अब तक सबसे बढ़िया थ्रो 87.58 मीटर का किया है।

    5:20 PM: नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो के फाइनल इवेंट के चौथे राउंड में फाउल किया है। वे अब भी सबसे आगे चल रहे हैं।

    5:00 PM: भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपनी तीसरे प्रयास में 76.69 मीटर का थ्रो किया है। नीरज अब भी तीसरे राउंड के बाद सबसे आगे चल रहे हैं।

    खेल से और
    टोक्यो ओलंपिक में बजरंग पूनिया के ब्रॉन्ज मेडल जीत से गदगद हुए PM MODI ने कहा, आपने सभी भारतीयों को खुश कर दिया
    बजरंग के ब्रॉन्ज मेडल जीत पर बोले MODI, आपने भारतीयों को खुश कर दिया
    Tokyo Olympics: बजरंग पूनिया ने बढ़ाया देश का मान, टोक्यो में दिलाया छठा पदक
    बजरंग पूनिया ने बढ़ाया देश का मान, टोक्यो में दिलाया छठा पदक
    पदक से चूकने पर अदिति अशोक बोलीं, ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहकर खुश होना मुश्किल काम है
    ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहकर खुश होना बेहद मुश्किल काम है
    टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने से चूकीं गोल्फर अदिति, PM मोदी बोले- आपने मिसाल कायम की है
    इतिहास रचने से चूकीं गोल्फर अदिति, मोदी ने तारीफ कर ऐसे बढ़ाया उत्साह
    4:45 PM: नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 का थ्रो किया है। नीरज से अब मेडल की उम्मीदें बढ़ गई हैं। दो राउंड के बाद नीरज चोपड़ा सबसे आगे हैं।

    4:30 PM: मेडल के प्रबल दावेदार नीरज चोपड़ा का मैच शुरू हो गया है। उन्होंने अपने पहले प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए 87 मीटर का भाला फेंका है।

    4:30 PM: भारत के बजरंग पूनिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश को टोक्यो में छठा पदक दिला दिया है। उन्होंने यह मैच एकतरफा अंदाज में 8-0 से अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने ओलंपिक खेलों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है।

    4:20 PM: बजरंग पूनिया मेडल जीतने के काफी पहुंच चुके हैं। उनके पास इस समय 4-0 की बढ़त हासिल है और लगभग 1 मिनट का समय बचा है।

    4:15 PM: मेडल जीतने के प्रबल दावेदार बजरंग पूनिया का मैच शुरू हो गया है।

    3:50 PM: भारतीय समयानुसार, बजरंग पूनिया का मैच 4 बजे के बाद शुरू होगा। बजरंग ओलंपिक शुरू होने से पहले पदक जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक थे और ऐसे में वे पदक के साथ ही वापस भारत लौटना चाहेंगे।

    3:20 PM: भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया का ब्रॉन्ज मेडल मैच अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। बजरंग अगर पदक जीतने में कामयाब होते हैं तो भारत ओलंपिक खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीतने के अपने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। गौरतलब है कि भारत लंदन ओलंपिक खेलों में सर्वाधिक 6 पदक जीता है।

    12:30 PM: टोक्यो ओलंपिक में भारत का गोल्फ में मेडल जीतने का सपना टूट गया। ​महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं और वह मामूली अंतर से मेडल जीतने से चूक गईं। ओलंपिक में किसी भी भारतीय का अब तक का यह सबसे बेस्ट प्रदर्शन हैं। अदिति 2016 रियो ओलंपिक में 41वें नंबर पर रहीं थीं। दुनिया की नंबर एक गोल्फर अमेरिका की नैली कोर्दा ने दो अंडर 69 के साथ 17 अंडर कुल स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता। मेजबान जापान की मोनी इनामी ने सिल्वर और न्यूजीलैंड की लैडिय कू ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

    10:30 AM: टोक्यो ओलंपिक में भारत का गोल्फ में मेडल जीतने का सपना टूट गया। ​महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं और वह मामूली अंतर से मेडल जीतने से चूक गईं। ओलंपिक में किसी भी भारतीय का अब तक का यह सबसे बेस्ट प्रदर्शन हैं। अदिति 2016 रियो ओलंपिक में 41वें नंबर पर रहीं थीं।

    10:20 AM: टोक्यो ओलंपिक में भारत का गोल्फ में मेडल जीतने का सपना टूट गया। ​महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं और वह मेडल जीतने से चूक गईं।

    10:05 AM: टोक्यो ओलंपिक में व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले स्पर्धा का खेल खराब मौसम के बाद फिर शुरू हो गया है। चौथे और अंतिम राउंड में खेल शुरू होने के बाद भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे नंबर पर खिसक गई हैं।

    09:48 AM: टोक्यो ओलंपिक में व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले स्पर्धा का खेल खराब मौसम के बाद फिर शुरू हो गया है। चौथे और अंतिम राउंड में 16 होल के बाद भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक स्कोर 15 अंडर पार के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं।

    09:25 AM: टोक्यो ओलंपिक में महिला गोल्फ स्पर्धा में व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में खराब मौसम के कारण खेल को रोक दिया गया है। बारिश शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को अपने क्लब हाउस लौटने को कहा गया है। चौथे और अंतिम राउंड में 16 होल के बाद भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक स्कोर 15 अंडर पार के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं। खराब मौसम के कारण अगर खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाता है या अगर 72 होल पूरे नहीं हो पाते हैं तो 54 यानि के तीन राउंड के प्रदर्शन के आधार पर ही मेडल का फैसला किया जाएगा। इस हिसाब से अदिति सिल्वर मेडल जीत लेगी क्योंकि तीसरे राउंड की समाप्ति के बाद वह दूसरे नंबर पर थी।

    09:00 AM: टोक्यो ओलंपिक में महिला गोल्फ स्पर्धा में व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में खराब मौसम के कारण खेल को रोक दिया गया है। बारिश शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को अपने क्लब हाउस लौटने को कहा गया है। चौथे और अंतिम राउंड में 16 होल का खेल हो चुका है और भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं। उनका स्कोर 15 अंडर पार है।

    08:40 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में फिर से संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इसके बाद वह एक बार फिर से मेडल की रेस में वापस लौट आई हैं। अंतिम राउंड में अब केवल दो होल और होने बाकी हैं।

    08:40 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में 15 होल पूरे होने के बाद मेडल की रेस से पीछे हो गई है। अदिति अब चौथे स्थान पर खिसक गई हैं। मेडल की रेस में बने रहने के लिए उन्हें टॉप थ्री में वापसी करनी होगी। अंतिम राउंड में अब केवल तीन होल और होने बाकी हैं।

    08:30 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में 14 होल पूरे होने के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। 12वें होल पर बर्डी लगाने के बाद वह जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लैडिय कू के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी। अंतिम राउंड में अभी चार होल और बाकी है, उसके बाद मेडल के विजेता का फैसला होगा।

    08:00 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में फिर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुुंच गई हैं। 12वें होल पर बर्डी लगाने के बाद वह जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लैडिय कू के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

    07: 45 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे राउंड में फिर से संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। 11वें होल बोगी खेलने के कारण अदिति संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर खिसक गईं। एक समय वह मेडल की दौर से बाहर हो गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने फिर से वापसी कर ली।

    07:33 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में फिर से संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। 10वें होल पर पार से अदिति संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रहीं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।

    07: 21 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में फिर से तीसरे नंबर पर खिसक गई है। नौवें होल पर बोगी के कारण अदिति अब संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है। चोटी पर चल रहीं अमेरिका की नैली कोर्दा टॉप पर कायम हैं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।

    07: 12 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक फिर से तीसरे नंबर पर खिसक गई है। नौवें होल पर बोगी के कारण अदिति अब संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है। चोटी पर चल रहीं अमेरिका की नैली कोर्दा टॉप पर कायम हैं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।

    06: 42 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक संयुक्त रूप से अब पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। चोटी पर चल रहीं अमेरिका की नैली कोर्दा के डबल बोगी के कारण अदिति न्यूजीलैंड की लैडिय कू के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।

    06: 20 AM: अदिति के टोक्यो में मेडल जीतने के सपने को पूरा करने के लिए उनकी मां भी उनके साथ है। अदिति इस बार अपनी मां के साथ टोक्यो में हैं। उनकी मां माहेश्वरी अशोक इस बार अपनी बेटी की कैडी बनकर गई हैं। वहीं, रियो ओलंपिक में उनके पिता अदिति के साथ थे, जो अपनी बेटी का बैग गोल्फ कोर्स में उठाया करते थे। लेकिन इस बार उनकी मां इस भूमिका में हैं।

    06: 15 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक एक बार फिर से अपना दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अदिति इस समय संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है और वह एक बार फिर से सिल्वर मेडल की रेस में वापस लौट आई हैं।

    05: 50 AM: नंबर 2 पर रहते हुए चौथे राउंड की शुरुआत करने वाली भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं। उन्होंने अपना पार 12 का स्कोर कायम कर रखी है और वह अभी भी ब्रॉन्ज मेडल पॉजिशन पर बनी हुई हैं।

    05: 30 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने के काफी करीब पहुंच गई हैं। अदिति तीसरे राउंड के बाद भी दूसरे स्थान पर चल रही हैं। अदिती के पास अब मेडल जीतने का मौका है। वह अगर नंबर 2 पर बनीं रहती है तो भारत का मेडल पक्का हो जाएगा।