Ind vs Eng 3rd Test Day 3: तीसरे दिन 139 रन से पीछे टीम इंडिया, खराब रोशनी के कारण समय से पहले खत्म हुआ मैच, भारत का स्कोर 215/2

195

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 215 रन बनाए।

इंग्लैंड ने भारत के 78 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 432 रन बनाकर 354 रन की बढ़त हासिल की थी। इस तरह से भारत अभी उससे 139 रन पीछे है। स्टंप उखड़ने के समय चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) 91 और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 45 रन पर खेल रहे थे।

भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे दिन की शुरुआत में इंग्लैंड की पारी खत्म करने में थोड़ा समय बर्बाद किया। केएल राहुल (KL Rahul) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने नई गेंद के साथ भारत को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन लंच से पहले राहुल के आउट होने से टीम इंडिया को झटका लगा।

हालांकि रोहित ने पुजारा के साथ मिलकर भारतीय टीम की पारी को आगे बढ़ाया। 156 गेंदो पर 59 रन बनाने के बाद रोहित एक बार फिर शतक बनाने से चूक गए। रोहित के आउट होने के बाद पुजारा ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 99 रन की साझेदारी बनाई।

जिसके दम पर टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। हालांकि स्टंप तक भारतीय टीम 139 रनों से पीछे है। जीत के लिए भारतीय टीम को चौथे दिन बड़ा स्कोर बनाना होगा।