India Covid-19 Vaccination: देश में रफ्तार पकड़ रहा टीकाकरण अभियान, अब तक करीब 3 करोड़ लाभार्थियों को लगी वैक्सीन

316

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के 57वें दिन 15.19 लाख खुराकें लाभार्थियों को दी गईं। इससे एक दिन पहले रिकॉर्ड 20.53 लाख डोज दी गई थी। इसके साथ ही अब तक कुल 2 करोड़ 97 लाख डोज लाभार्थियों को दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के मुताबिक 13 मार्च तक 15,19,952 में से 12,32,131 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई, जिनमें स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू) और अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मी(एफएलडब्ल्यू) शामिल हैं। साथ ही 2,87,821 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी खुराक दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 16 जनवरी को देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरूआत की थी।

मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 2 कोरड़ 97 लाख 38 हजार 409 खुराक दी गई हैं। बयान में आगे कहा गया, ‘इनमें 2 करोड़ 43 लाख 7 हजार 635 पहली खुराक, जबकि 54 लाख 30 हजार 774 दूसरी खुराक दी गई है। इस मामले में महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश सबसे आगे हैं। महाराष्ट्र में सबेस ज्यादा 27.83 लाख टीका लगाया गया है, जिसमें 23.85 लाख पहली खुराक और 3.97 लाख दूसरी खुराक दी गई है। गुजरात में 24.85 लाख वैक्सीन की डोज दी गई है, इसमें से 19.81 लाख पहली और 5.3 लाख दूसरी डोज दी गई है।