देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलो ने बढ़ाई चिंता, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किये गए आकड़ो के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 20,528 नए मामले सामने आए, जिसके बाद भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,43,449 पहुंच गई है। सक्रिय मामलों की दर 0.33 प्रतिशत है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 5.23 फीसदी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किये गए आकड़ो के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों में 17,790 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,30,81,441 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.47 प्रतिशत है। अब तक 86.94 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 3,92,569 जांच की गई। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 199.98 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।