भारत में कोरोना के नए मामलो में आई कमी, चौबीस घंटे में 11,539 केस हुए दर्ज

274
CORONA DAILY UPDATE
CORONA DAILY CASES UPDATE

देश में कोरोना के नए मामलो में आई कमी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किये गए आकड़ो के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 11,539 नए मामले सामने आए है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 3.75 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की दर 0.23 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों में 12,783 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,37,12,218 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.58 प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 209.67 करोड़(93.94 करोड़ दूसरी डोज और 13.52 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में 26,58,755 टीके लगाए गए। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 99,879 है। अब तक 88.24 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 3,07,680 जांच की गई।