भारत में कोरोनावायरस के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, गुरुवार यानी आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 2827 नए मामले दर्ज हुए है। जबकि एक दिन पहले यानी बुधवार को 2897 केस दर्ज किये गए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 24 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक दिन पहले यानी बुधवार को 54 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत में महामारी से होने वाली कुल मौतों की संख्या 524181 पहुंच गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटों के अंदर कोरोना से 3230 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इसके बाद देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 19,067 हो गए है।