इमरान मसूद पार्टी छोड़ आयंगे सपा में, आधिकारिक ऐलान अभी है बाकी

253
Imran masood likely to join Samajwadi party
Imran masood likely to join Samajwadi party

पश्चिम यूपी में कांग्रेस के बड़े चेहरे इमरान मसूद सोमवार को समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे। रविवार को एक निजी चैनल से बात करते हुए उन्होंने सपा का दामन थामने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रियंका और राहुल गांधी ने जिस तरह से उनका साथ दिया, सम्मान किया। उसके लिए वह हमेशा उनके आभारी रहेंगे। उनके कर्जदार रहेंगे।
सहारनपुर के रहने वाले इमरान ने कहा, ‘यह साफ है कि अगर मैं अब भी कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ूगा, तो फायदा भाजपा को ही होगा। अब यह साफ हो चुका है कि भाजपा से मुकाबला करने की स्थिति में केवल सपा ही है’। बता दें कि इमरान मसूद अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह लगातार भाजपा पर हमला करते रहे हैं।

इमरान ने कहा कि मौजूदा समय में अखिलेश यादव आस का केंद्र बने हुए हैं। इसलिए सपा का समर्थन कर रहा हूं। उन पर कौन क्या आरोप लगाता है, इससे फर्क नहीं पड़ता। यूपी और देश को बचाना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए भाजपा को हटाना ही होगा। फिलहाल, इसके लिए अखिलेश यादव के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है।

इमरान मसूद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वेस्ट यूपी के मुस्लिम कद्दावर नेता स्व. काजी रशीद मसूद के भतीजे हैं। फिलहाल, इमरान मसूद अपने चाचा की ही विरासत संभाले हुए हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में ‘मोदी की बोटी-बोटी काट लेने वाले’ उनके विवादित बयान पर बड़ा हंगामा हुआ था।