दीवाली के दिन फतेहाबाद जिले में बढ़ा कोरोना के मरीजाें का आंकड़ा, 74 नए मामले आए

330

हरियाणा के फतेहाबाद जिल्हे में दीपावली पर लोगों ने खूब लापरवाही बरती है। बाजार में लोग खरीददारी करने गए लेकिन मास्क तक नहीं था। ऐसे में आने वाले दिनों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। नवंबर महीने में कोरोना से जो रफ्तार पकड़ी है वो रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस महीने कम सैंपल लेने के बावजूद मरीज भी अधिक आए है। पिछले सात दिनों से लगातार कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 50 से अधिक आ रहा है।

यह हाल तब है जब जिले में केवल महज हर दिन 400 सैंपल लिए जा रहे है। दीपावली के दिन जिले में 74 नए कोरोना के मरीज आए है। ऐसे में जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 3740 पहुंच गई है। वही ठीक होने वालों का आंकड़ा 3093 है। अब जिले में एक्टिव केस 570 पहुंच गया है जो सभी को परेशान कर रहा है।

अक्टूबर महीने में कोरोना का रिकवरी रेट 92 फीसद तक था। लेकिन नवंबर महीना शुरू होते ही मरीजों की संख्या अधिक बढ़ने के साथ ही एक्टिव केस भी अधिक हो गए है। यहीं कारण है कि इस समय रिकवरी रेट 85 फीसद है। ऐसे में 7 फीसद तक का रिकवरी रेट गिर गया है। वही इस महीने कोरोना से 18 लोगों की जान जाने के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 77 हो गया है। इस महीने मरने वालों का फीसद 1.2 फीसद है।

स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने त्योहारी सीजन को देखते हुए कुछ राहत दी थी। लेकिन अब आने वाले समय में ऐसा कुछ नही है। स्वास्थ्य विभाग 400 से 1000 सैंपल करने जा रहा है। जब 400 सैंपल में 50 से अधिक मरीज आ रहे है तो एक हजार की रिपोर्ट आएगी तो यह आंकड़ा सौ से अधिक रहेगा। ऐसे में आने वाले समय में लोगों को अधिक सतर्कता की जरूरत है। वही मास्क न पहने वालों के चालान भी किए जाएंगे।

त्योहारी सीजन मे कुछ राहत थी। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। स्वास्थ्य विभाग आने वाले दिनों में सैंपल बढ़ाएगा। वही नागरिक अस्पताल में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों से भी कहा गया है कि वो समय समय पर रिपोर्ट देते रहे।