Happy Birthday Tabu: तब्बू की पहली बॉलीवुड फ़िल्म बनने में लगे आठ साल,आज मना रही है अपना जन्मदिन, जानें एक्ट्रेस से जुड़ी ये खास बातें

1699

बॉलीवुड फैंस के लिए नवंबर हमेशा से ख़ास रहा है। इस नवंबर में बॉलीवुड के किंग कहे जाने शाहरुख़ ख़ान ने जन्म लिया। मामला यहीं ख़त्म नहीं हो जाती है। इसके बाद बारी आती बेहतरीन एक्ट्रेस तब्बू की। आज भी ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ जैसी वेब सीरीज़ के जरिए अपनी एक्टिंग का लौहा मनवाने वाली तब्बू यानी आज 4 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। 48 साल की हो चुकी तब्बू का असली नाम कम ही लोग जानते होंगे। ऐसे कई और फैक्ट हैं, जो तब्बू के फैंस शायद ही जानते होंगे। आइए जनाते हैं…

तब्बू का असली नाम

तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 में एक हैदराबादी मुस्लिम परिवार में हुआ। तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाश्मी है। तब्बू को पर्दे पर आने का मौका बचपन में ही मिल गया था। उन्होंने साल 1980 में आई फिल्म ‘बाज़ार’ में एक छोटा सा रोल निभाया था। इसके बाद उन्होंने 1985 में आई फ़िल्म ‘हम नौजवान’ में एक्टर देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था।

तेलुगु फ़िल्म से बतौर लीड एक्टर डेब्यू

तब्बू को बतौर लीड एक्टर के लिए तेलुगु फ़िल्मों का रुख़ करना पड़ा। तेलुगू भाषा की फ़िल्म ‘कूली नं 1’ में उन्होंने पहली बार लीड एक्टर का किरदार निभाया। वहीं, अगर बॉलीवुड डेब्यू की बात करें, तो तब्बू ने बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी फ़िल्म ‘प्रेम’ से करियर शुरू किया था। इस फ़िल्म को बनाने में आठ साल लगे। तब्बू ने फ़िल्म में संजय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की।

इस फ़िल्म से मिली पहचान

तब्बू की पहली फ़िल्म को उम्मीदों मुताबिक सफलता नहीं मिली। लेकिन इसके बाद उनके करियर को लॉन्च मिल गया। साल 1995 में आई विजयपथ में तब्बू और अजय देवगन ने साथ काम किया। इसके लिए तब्बू को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू फीमेल के अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। इसके बाद तब्बू की साल 1996 में आई फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ और ‘जीत’ एक बड़ी हिट साबित हुई, जिनमें तब्बू की एक्टिंग की खूब सराहना की गई थी। इसके बाद इस करियर में माचिस, बॉर्डर, हेरा फेरी, अस्तित्व जैसी फिल्मों ने चार चांद लगाए।

कई भाषाओं का है ज्ञान

तब्बू ने कई भाषाओं में काम किया है। ख़ास बात है तब्बू को कई भाषाओं का ज्ञान भी है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी के अलावा उर्दू, तेलुगू, मराठी, स्पेनिश, मलयालम और तमिल भाषा शामिल है।