सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, सोने का दाम बढ़कर 47,922 रुपये प्रति दस ग्राम

511
gold silver prices today
gold silver prices today

गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले इसकी ताजा कीमत के बारे में जानना आपके लिए फायदेमंद होगा। शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी आई है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 0.08 फीसदी बढ़ गया। इस वृद्धि के बाद सोने का दाम बढ़कर 47,922 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी आज 0.13 फीसदी के इजाफे के साथ फिर 62 हजार के पार पहुंच गई। आज चांदी की कीमत 62,241 रुपये प्रति किलोग्राम है।

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।