दुनिया में अब तक 9 करोड़ 74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित, फ्रांस में फिर लगा देशव्यापी कर्फ्यू, अमेरिका में 2.5 करोड़ से ज्यादा हुए मरीज

241

दुनियाभर में स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या सात करोड़ को छू गई। फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 26,784 मरीज मिलने के बाद देशव्यापी कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में दूसरे नंबर पर मौजूद भारत से दोगुने से भी ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।

फ्रांस में मरीजों के मिलने का नया आंकड़ा पिछले 2 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 नवंबर को देश में 28,393 केस मिले थे। बुधवार को यहां 310 मौतें भी दर्ज की गई।

सरकार के प्रवक्ता गैब्रिएल अट्टल ने बताया, कि पहले प्रयोग के तौर पर लगाए कर्फ्यू के अच्छे नतीजे आने के बाद इसे अब अगले आदेश तक लागू किया जा रहा है। 

साथ ही फ्रांस से आन के लिए गैर यूरोपीय यात्रियों के लिए 72 घंटे के भीतर हुए कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। यहं पहुंचने के बाद उन्हें सात दिन क्वारैंटाइन रहना होगा। इसके बाद दोबारा टेस्ट किया जाएगा।

वर्ल्डोमीटरडॉटइन्फो के मुताबिक, दुनिया में अब तक नौ करोड़ 74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत ये है कि इनमें सात करोड़ 157 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मौतों की संख्या अब 20 लाख 86 हजार से ज्यादा हो चुकी है। 2.53 करोड़ मरीजों का इलाज चल रहा है।