विदेश मंत्रालय ने बताया – भारत ने इस साल 3.5 अरब डॉलर की मदद श्रीलंका को भेजी

210
Arindam Bagchi

श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी बयान में बताया कि इस साल भारत ने 3.5 अरब डॉलर की श्रीलंका को मदद भेजी है, मंगलवार को प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘पड़ोसी पहले’ नीति हमारी प्राथमिकता है। इसी नीति को ध्यान में रखते हुए भारत ने श्रीलंका को काफी सहायता भेजी है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में आर्थिक संकट को दूर करने के लिए भारत की ओर से इस वर्ष 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की सहायता भेजी गई।

विदेश प्रवक्ता बागची ने बताया, श्रीलंका में आवश्यक वस्तुओं की किल्लत को दूर करने के लिए भी भारत की ओर से काफी सहायता प्रदान की गई है। भारत की ओर से भोजन, दवा जैसी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की गई है। आगे भी श्रीलंका के हित के लिए प्रयास जारी रहेंगे।