गहना वशिष्ठ ने शर्लिन चोपड़ा पर साधा निशाना, कहा – उसी ने राज कुंद्रा को पोर्न इंडस्ट्री में घसीटा – खुद 2012 से कर रही हैं काम

481

पोर्न वीडियो केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बेल मिल चुकी है। इस बीच इस केस की एक और आरोपी गहना वशिष्ठ फिर से उनके बचाव में आई हैं। साथ ही शर्लिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गहना का कहना है कि शर्लिन ये सब लोगों का अटेंशन पाने के लिए कर रही हैं। उनका कहना है कि शर्लिन इतनी अहसानफरामोश हैं कि राज कुंद्रा को ही फंसा दिया, जिन्होंने उनको पैसे कमाने में मदद की।

राज कुंद्रा की वजह से कमाया पैसा
पोर्न वीडियो केस में शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उनका दावा है कि क्राइम ब्रांच को अपना स्टेटमेंट देने सबसे पहले वही गई थीं। Etimes की रिपोर्ट के मुताबिक, गहना ने कहा, उनको राज कुंद्रा का शुक्रगुजार होना चाहिए। वह आज जो भी हैं राज कुंद्रा की वजह से हैं।

शर्लिन ने राज को इंडस्ट्री में घसीटा
शर्लिन चोपड़ा ने कहा था कि राज कुंद्रा उन्हें पोर्न इंडस्ट्री में लाए थे इस पर गहना का कहना है, बल्कि शर्लिन ने राज कुंद्रा को बोल्ड कॉन्टेंट इंडस्ट्री में घसीटा है। वह पोर्न और अश्लील कॉन्टेंट 2012 से बना रही थीं, राज से तो वह ढाई साल पहले मिली हैं। गहना ने कहा कि शर्लिन को सिर्फ कपड़े उतारना आता है और अब वह दूसरों पर कीचड़ उछाल रही हैं।

शिल्पा को भी घसीट रहीं शर्लिन
गहना ने कहा कि उन्हें पता है कि अटेंशन तभी मिलेगा जब वह राज कुंद्रा के खिलाफ कुछ बोलें। गहना आगे बोलती हैं, इन्हीं सब वजहों से वह शिल्पा शेट्टी को भी घसीटने की कोशिश कर रही हैं लेकिन शुक्र है कि शिल्पा के लिए वह एग्जिस्ट ही नहीं करतीं।