रक्षाबंधन पर योगी सरकार देगी प्रदेश की महिलाओं को फ्री बस सेवा की सौगात

174
Lucknow : यात्रियों का सफर सुहाना करने लिए आ गयी पांच और बसे
free bus service

भाई बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा गुरुवार को शुरू हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर महिला यात्रियों को दो दिनों तक यह फ्री सेवा का लाभ मिलेगा। यह सेवा 9-10 अगस्त रात 12 बजे से 11-12 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी। योगी सरकार इससे पहले भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री बस सेवा देती रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को आज रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हें ट्वीट किया ‘मृदुल स्नेह, अटूट विश्वास और समर्पण से परिपूर्ण भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। रक्षाबंधन आप सभी के जीवन में अपार खुशियां और नई उमंग लाए, यही मेरी कामना है। सभी को इस स्नेह पर्व की अनंत शुभकामनाएं!’