राजस्थान के पूर्व लेग स्पिनर विवेक यादव का निधन, मात्र 36 साल की उम्र में तोड़ा दम, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

    437

    राजस्थान के क्रिकेट खिलाड़ी विवेक यादव का कोरोना से निधन हो गया। वह 36 साल के थे। पूर्व लेग स्पिनर और रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम के सदस्य रहे विवेक यादव के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक यादव को कैंसर था। वे जयपुर के एक अस्पताल में कीमोथैरेपी के लिए गए थे। इसी दौरान वह परीक्षण में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। बुधवार को उनका निधन हो गया। 

    आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर दी जानकारी
    देश के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर विवेक यादव के निधन की सूचना दी। उन्होंने ट्वीट किया ‘राजस्थान के रणजी खिलाड़ी और करीबी मित्र विवेक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति थे. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं’।

    ऐसा रहा यादव का करियर
    विवेक यादव ने 18 प्रथम श्रेणी मैच में 57 विकेट हासिल किए थे। वह 2010-11 में रणजी ट्रॉफी फाइनल खेले। यह उनका घरेलू क्रिकेट करियर का सबसे अहम मैच था। विवेक ने अपना अंतिम मैच 30 साल की उम्र पूरी होने से पहले खेला।