जेफ बेजोस और एलन मस्क को पछाड़कर बर्नार्ड अर्नाल्ट बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

333

लग्जरी फैशन ब्रांड लुई विटन मोएट हेनेसी (एलवीएमएच) के चेयरमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।

फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स सूची में वह 198.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं। बेजोस 194.9 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे और मस्क 185.5 अरब डॉलर साथ तीसरे स्थान पर हैं।

अर्नाल्ट इससे पहले भी दिसंबर, 2019, जनवरी, 2020, मई, 2021 और जुलाई, 2021 यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। दरअसल, महामारी के बाद लुई विटन की कमाई तेजी से बढ़ी। इसके कई ब्रांड ने 2021 की पहली छमाही में रिकॉर्ड बिक्री की और मुनाफा कमाया। 

बर्नार्ड अर्नाल्ट ने 1984 में लग्जरी गुड्स मार्केट में कदम रखा था. इसके बाद बर्नार्ड अर्नाल्ट ने एक टेक्सटाइल ग्रुप का अधिग्रहण किया, जिसके पास क्रिश्चियन डायर का भी स्वामित्व था और इसके बाद लुई विटन में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदा. बर्नार्ड अर्नाल्ट को पेंटिग्स का बहुत शौक है और इसी के चलते उनके पास मॉडर्न और कंटेम्पररी पेटिंग्स ज्यादा हैं.

बर्नार्ड अर्नाल्ट का जन्म 5 मार्च 1949 को फ्रांस के तीसरे सबसे बड़े शहर रूबैक्स में हुआ था. उन्होंने प्रतिष्ठित स्कूल इकोले पॉलिटेक्निक से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. इससे पहले दिसंबर 2019, जनवरी 2020 और मई 2021 में भी बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं.