फर्रुखाबाद : कथा का प्रसाद खाने से 80 लोग हुए बीमार, मची अफरातफरी..

212

उत्तर प्रदेश के जिला फर्रुखाबाद कथा में प्रसाद का सेवन करने से 80 लोग बीमार पड़ गए है। फर्रुखाबाद के नवाबगंज क्षेत्र में एक गांव में भागवत कथा का आयोजन किया गया था। इस कथा में बांटे गए प्रसाद का सेवन करने से 80 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीमार लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया है।

लोहिया अस्पताल मे उपचार के लिए ले जाया गया

मामले की पड़ताल कर रही पुलिस ने बताया कि, ”क्षेत्र के ग्राम चंदोला में पिछले करीब आठ दिनों से सार्वजनिक सामूहिक कथा भागवत का कार्यक्रम चल रहा था। बुधवार देर शाम गोवर्धन लीला का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात करीब 11:30 बजे कथा भागवत प्रसाद में खीर पूरी पंचामृत,आदि,का वितरण किया गया। प्रसाद का सेवन करने के बाद बड़ी संख्या में स्त्री, बच्चे, पुरुषों के पेट में दर्द, उल्टी, दस्त की शिकायतें मिलीं। देखते ही देखते गांव में बीमारों को अस्पताल पहुंचाने के लिए, अफरा तफरी मच गई। जिला प्रशासन सूचना मिलते ही हरकत में आ गया और गुरुवार भोर में कई एंबुलेंस से बीमार लोगों को वरौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल मे उपचार के लिए ले जाया गया।