Farmers Protest updates: गृह मंत्री शाह और CM अमरिंदर की बैठक खत्म, किसानों और सरकार के बीच चौथे दौर की वार्ता शुरू

478

कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों का आंदोलन लगातार आठवें दिन जारी है। इस आंदोलन की आग लगातार फैलती जा रही है। पिछली बार की विफल बातचीत के बाद आज दोबारा किसानों और सरकार के बीच वार्ता शुरू हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे कोई हल निकल सकता है। आंदोलन के कारण गुरुवार को लगातार आठवें दिन दिल्ली एनसीआर का यातायात प्रभावित है। कई बॉर्डर अभी भी बंद हैं। वहीं कई सड़कों को किसानों ने जाम कर दिया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने किसानों के समर्थन और केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया।

यूपी गेट पर किसानों के चल रहे आंदोलन में ऑल इंडिया सफाई मजदूर कांग्रेस संगठन ने किसानों को समर्थन दिया। केंद्र सरकार से किसानों की मांगों को जल्द ना मानने पर पूरे भारत में सफाई कार्य  को बंद कर आपातकालीन हड़ताल करने की चेतावनी भी दी। संगठन की तरफ से किसान यूनियन को लिखित रूप में समर्थन दिया गया।