Happy Birthday Farah Khan: कोरियोग्राफर, डायरेक्टर फराह खान आज मना रही अपना जन्मदिन, बैक डांसर से लेकर कोरियोग्राफर तक, लंबी है फराह के संघर्ष की कहानी

582

बॉलीवुड अभिनेत्री, कोरियोग्राफर, डायरेक्टर फराह खान 9 जनवरी को अपना 56वां बर्थडे मना रही हैं। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को नचाने वाली कोरियोग्राफर फराह खान अबतक 100 से अधिक गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। लेकिन फराह का बॉलीवुड में सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया है। जिसका जिक्र वो कई बार टीवी चैनलों को दिए इंटरव्यू में कर चुकी हैं।

फराह का जन्म 9 जनवरी 1965 को मुंबई मे हुआ था, उनके पिता कमरान फिल्मों में बतौर डायरेक्टर व अभिनेता काम करते थे और उनके पिता ने अपनी एक फिल्म ‘ऐसा भी होता है’ बनाई जो फ्लॉप हो गई। जिसके बाद उनका पूरा परिवार कर्ज में डूब गया। जिसके बाद उनके पिता ने घऱ का कीमती सामान और ज्वैलरी को बेच दिया। लेकिन कुछ वक्त बाद उनके पिता का निधन हो गया। सिर से पिता का साया उठ जाना फराह और उनके परिवार के लिए काफी दुखद था।

पिता की मृत्यु के बाद फराह ने घर की जिम्मेदारी को संभालने शुरू किया और फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया। साथ ही बीच-बीच में स्टार्स को डांस के नए स्टेप भी सिखाती रहीं। फराह ने एक बार एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में बताया था कि, ‘1993 में फिल्म जो जीता वही सिकंदर को कोरियोग्राफर मास्टर सरोज खान ने छोड़ दिया था। जिसके बाद उन्होंने फिल्म के गाने ‘पहला नशा’ गाने को कोरियोग्राफर किया, जो काफी हिट हुआ था। जिसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ के गानों को कोरियाग्राफर किया और उनकी शाहरुख खान से दोस्ती हो गई जिसके बाद दोनों ने दावा किया की कभी मौका मिलेगा तो साथ काम जरूर करेंगे।