मिस्त्र के गिरजाघर में लगी भयंकर आग से 41 लोगों ने गंवाई जान, 55 लोग हुए घायल

202
chruch fire
chruch fire

मिस्त्र की राजधानी काइरो के कॉप्टिक गिरजाघर में लगी भीषण आग में झुलसने से 41 लोगों की जान चली गई, जबकि 55 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अफसरों ने बताया कि घटना इम्बाबा इलाके में बने अबू सेफीन चर्च की है। यह घनी आबादी के बीच बना है। पुलिस के अनुसार, आग के असल कारण का फिलहाल पता नहीं चला है, लेकिन शुरुआती जांच के अनुसार मामला शार्ट-सर्किट का हो सकता है।

हादसे के समय भारी संख्या में लोग गिरजाघर में मौजूद थे। आग लगने पर वहां भगदड़ मच गई, जिसकी वजह से कई अन्य लोग भी आग की चपेट में आ गए। घटना पर पूरे देश में दुख व्यक्त किया जा रहा है। राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी ने कॉप्टिक क्रिश्चियन पोप तावड्रोस द्वितीय से फोन पर बात की और संवेदना व्यक्त की।

मिस्त्र के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर दुक जताते हुए लिखा, ‘मैं दुखद दुर्घटना के घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। सभी संबंधित एजेंसियों और संस्थानों को जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पीड़ितों को राहत पहुंचाई जा सके। मुस्लिम बहुल देश मिस्र में करीब एक करोड़ ईसाई आबादी भी है। यहां रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय अक्सर भेदभाव की शिकायत करते हैं।