दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में हो रही है दिक्कत, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में कराए गए भर्ती

    488

    दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आज सुबह भर्ती किया गया है। अभिनेता को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उसके बाद उन्हें आज भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी सायरा बानो ने दिलीप कुमार के बारे में जानकारी दी है।

    बता दें, पिछले महीने भी दिलीप कुमार को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया था। हालांकि, टेस्ट होने के बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। 

    सायरा बानो दिलीप कुमार का खास ख्याल रखती हैं। इसके साथ ही दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनकी पत्नी ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। कुछ दिनों पहले दिलीप कुमार ने कोरोना महामारी को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने की अपील की थी। ट्वीट में लिखा था, ‘सभी लोग सुरक्षित रहिए।’