DID SUPER MOMS AUDITION: मम्मियों के हुनर को मिलेगी उड़ान, लखनऊ में 10 मई को होगा ऑडिशन

438
DID Super Moms Audition Lucknow A

ज़ी टीवी का लोकप्रिय डांस रियलिटी शो, डीआईडी सुपर मॉम्स 2022 के लिए ऑडिशन राउंड शुरू हो रहे हैं। ऑन-ग्राउंड ऑडिशन इन हफ्तों में इन कुछ शेहरो में चल रहे हैं भोपाल, अहमदाबाद, गुवाहाटी, लखनऊ और चंडीगढ़.

वहीँ बात करे अपने शहर लखनऊ की, तो यह ऑडिशन 10 मई को होगा। लखनऊ में सुपर मॉम्स के ऑडिशन द मिलेनियम स्कूल साउथ सिटी ब्लॉक में होगा। यह बेहतरीन मौका होगा कि जब उत्तर प्रदेश की मम्मियाँ अपना हुनर इतने बड़े मंच पर दिखा सकेंगी।

गौरतलब है की यहाँ से सेलेक्ट होने के बाद प्रतिभागी मुंबई जाकर फिर एक ऑडिशन देंगे।

अगर जज की बात करे तो रेमो डिसूजा कन्फर्म जजों में से एक हैं और उनके साथ गीता कपूर के भी शामिल होने की उम्मीद है।

आपको बता दे दूसरे सीजन को गोविंदा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस ने जज किया था और होस्ट करण वाही ने किया था। पहले सीजन में मिथुन चक्रवर्ती, जज मर्जी पेस्टनजी और होस्ट जय भानुशाली थे।