दिल्ली में कोरोना: एक दिन में सामने आए 22 हजार से अधिक मामले, 350 मरीजों की मौत

208
daily corona update
daily corona update

राजधानी में रविवार को कोरोना के 22,933 नए मामले आए और 350 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 21,071 मरीज स्वस्थ भी हुए। लगातार बढ़ते मामलों के बीच सक्रिय मरीजों की संख्या 94 हजार से ज्यादा हो गई है। इनमें से 50 हजार से ज्यादा लोग होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। दिल्ली में कोरोना से कुल मौत का आंकडा भी 14 हजार के पार पहुंच चुका है। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 10,27,715 पहुंच गई है। इसमें से 9,18,875 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक कुल 14,248 लोगों की मौत हो चुकी है।

फिलहाल संक्रमण के कुल 94,592 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 18,754 अस्पतालों में भर्ती है। होम आईसोलेशन में 52,296 रोगियों का उपचार हो रहा है। कोविड केंद्रों में 609 रोगी भर्ती हैं। पिछले 24 घंटों में 75,912 लोगों की जांच की गई। अब तक 1 करोड़ 67 लाख 81 हजार सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं।कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 27,366 हो गई है।

69,677 लोगों का हुआ टीकाकरण
कोरोना टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटो में 69,677 लोगों को टीका लगाया गया।इनमें 47,960 को पहली व 21,717 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक 29 लाख 49 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।