दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा-’14 अगस्त को शाम 5 बजे सभी दिल्ली वाले मिलकर गायेंगे जन-गण-मन’

886
delhi cm arvind kejiriwal
delhi cm arvind kejiriwal

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इस बार हम सब मिलकर तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्रगान गाएंगे। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में विशा स्तर पर तिरंगा बांटे जाएंगे, इसके लिए दिल्ली सरकार ने 25 लाख तिरंगे खरीदे हैं।

दिल्ली के सीएम ने कहा कि मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि 14 अगस्त को शाम 5 बजे सभी दिल्ली वाले मिलकर राष्ट्रगान गाएं। मैं खुद भी राष्ट्रगान गाऊंगा। इसके लिए हम सभी सरकारी स्कूलों समेत दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर लोगों को 25 लाख तिरंगे झंडे बांटेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाना है, इसलिए सबको मिलकर एक साथ आना होगा। जब तक हम साथ नहीं आएंगे देश तरक्की नहीं कर सकता।