शर्लिन चोपड़ा को क्राइम ब्रांच ने समन भेजा समन, राज कुंद्रा पर सेक्शुअल असॉल्ट के लगाए थे आरोप

491

मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस राज कुंद्रा ‘पोर्नोग्राफी केस’ की बेहद बारिकी से जांच कर रही है। केस से जुड़े हर पहलू को सावधानी के साथ जांचा जा रहा है। मुंबई पुलिस अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। इसी बीच आज का दिन इस केस की जांच के लिए अहम दिन साबित हो सकता है। क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल शाखा ने एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को समन भेज उन्हें तलब किया है। जांच अधिकारियों ने शर्लिन को आज पूछताछ के लिए बुलाया है।

बता दें कि इस केस में शर्लिन की गवाही इसलिए भी अहम है क्योंकि वह पहले ही राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। शर्लिन ने मुंबई की साइबर सेल को दिये अपने बयान में कहा था कि “उन्हें पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा ही हैं”। शर्लिन के मुताबिक, राज कुंद्रा की कंपनी आर्म्सप्राइम मीडिया के साथ उनका कॉन्ट्रेक्ट था। यह कॉन्ट्रेक्ट के भारत के बाहर की कंपनियों के कुछ ऐप्स के लिए अश्लील कंटेंट उपलब्ध कराने का था। शर्लिन ने अपने बयान में बताया था कि राज ने उन्हें HotShots ऐप के लिए भी काम करने का ऑफर दिया था। जिसके लिए उन्होने राज को मना कर दिया था।

शर्लिन ने राज कुंद्रा पर जबरन किस करने और संबंध बनाने की कोशिश करने के इल्ज़ाम भी लगाए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू को दौरान शर्लिन ने खुलासा किया है कि एक मैसेज पर हुए विवाद के बाद राज उनके घर में घुस आए थे। राज ने उन्हें किस करने की कोशिश की थी। वह लगातार राज का विरोध कर रही थीं।

बता दें, कि ‘पोर्नोग्राफी केस’ में फंसने के बाद राज कुंद्रा अभी भी हिरासत में हैं। उन्हें मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने 19 जुलाई की राज अरेस्ट किया था। 27 जुलाई को अदालत ने राज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।