कोरोना मामलों में आई गिरावट, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 9 हजार 531 नए केस

325
Corona Update Today

देश में कोरोना के नए मामलो में आई कमी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किये गए आकड़ो के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 9 हजार 531 नए मामले सामने आए है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 4.15 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की दर 0.22 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों में 11,726 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,37,23,944 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.59 प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 210.02 करोड़(93.99 करोड़ दूसरी डोज और 13.82 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में 35,33,466 टीके लगाए गए। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 97,648 है। अब तक 88.27 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 2,29,546 जांच की गई