भारत में कोरोना के मामलो में उत्तर चढाव जारी। पिछले 24 घंटों में 5,554 नए मामले सामने आए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किये गए आकड़ो के अनुसार बीते चौबीस घंटों में 6,322 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,39,13,294 है। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 48,850 है। सक्रिय मामलों की दर 0.11 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.7 प्रतिशत है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 214.77 करोड़(94.48 करोड़ दूसरी डोज और 17.92 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। अब तक 88.90 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 3,76,855 जांच की गई।