देश में पिछले 24 घंटे में आयें कोरोना 20,409 नए केस, सक्रिय मरीजों की संख्या में आई कमी

345
Corona Update

शुक्रवार को कोविड के 20,409 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन की तुलना में मामूली रूप से कम है, लेकिन 20,000 के स्तर पर बने हुए हैं। देश में अब तक कुल मामलों की संख्या 43, 979,730 है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,43,988 है जो संचयी मामलों का 0.33 प्रतिशत है। 24 घंटे में कुल 47 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में मरने वालों की कुल संख्या 5,26,258 है।

देश में कोरोना के खिलाफ जारी राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड वैक्सीन की 203.60 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।