मौत की साजिश : क्या अपना अगला जन्मदिन नहीं मना पाएंगे पुतिन?

186
Russian president Putin
Russian president Putin

रूस यूक्रेन युद्ध के 1 साल पूरे होने वाले हैं मगर दोनों देशों के बीच स्थिति कब सामान्य होगी इस बारे में नहीं कहा जा सकता इसी बीच विपक्ष के नेता ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लेकर चौकानेवाले दावे किया हैं विपक्षी नेता इल्या पोनोमेराव ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन अपना अगला जन्म दिन भी नहीं देख पाएंगे उनका कहना है कि लोगों में इतना खौफ है कि क्रेमलिन के अंदरूनी लोग ही उन्हें मार डालेंगे

जनता के बीच मौजूदगी के दौरान काफी कमजोर

दरअसल रूसी मीडिया के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन अपने विगत जनता के बीच मौजूदगी के दौरान काफी कमजोर नजर आ रहे थे विपक्षी नेता इल्या ने दावा किया है की राष्ट्रपति पुतिन अपना अगला जन्मदिन नहीं देख पाएंगे मुझे नहीं लगता कि रूसी राष्ट्रपति ऐसा कर पाएंगे उनके आसपास के लोग उन्हें एक घर जाने की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि उनकी गवाही वास्तव में उनके लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकती है इसलिए वह मारे जाएंगे इल्या रूसी संसद के एकमात्र सदस्य रह चुके हैं और एक निवार्सित रूसी विपक्ष के नेता हैं उन्होंने साल 2014 में क्रीमिया के खिलाफ मतदान किया था पड़ोसी राज्य युवा के सदस्य भी रह चुके हैं लेकिन अब यूक्रेन में रहकर पुतिन के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं

फिलहाल रूसी मीडिया के मुताबिक पुतिन की हालत में डॉक्टरों ने बड़ी गिरावट देखी है डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और लोगों से दूर रहने की सलाह दी है हालांकि मीडिया में इस बात की भी चर्चा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन कैंसर से पीड़ित है