उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हुए गिरफ्तार, अमेठी में पीड़ित लड़की से मिलने पहुंचे थे

373
Congress UP President Ajay kumar lallu arrested in amethi
Congress UP President Ajay kumar lallu arrested in amethi

यूपी के अमेठी जिले में एक लड़की की पिटाई से जुड़े मामले में बुधवार की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वीडियो ट्वीट करते हुए यूपी सरकार को कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद गुरुवार को अमेठी में पीड़िता से मिलने पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को अमेठी के रामलीला मैदान पहुंचे। रामलीला मैदान से अजय कुमार लल्लू के साथ हजारों कांग्रेसियों के साथ जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान से जन आक्रोश यात्रा के निकलते ही पुलिस ने गांधी चौक के पास यात्रा को रोक लिया गया। इस दौरान अजय कुमार लल्लू और कांग्रेसी समर्थकों के साथ पुलिस की जमकर कहासुनी हुई। 

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में निकल काफिले को पुलिस टीम काफी समय तक रोकती रही। इसी बीसीबी अजय कुमार लल्लू समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा के दृष्टिकोण से  रामलीला ग्राउंड में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गयी। इसी बीच हो रही नारेबाजी और पुलिस टीम से खिचातनी के बाद अजय कुमार लल्लू समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। 

आपको बताते चलें कि घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर फुलवारी गांव की है़। पिटाई के वायरल हुए वीडियो  में आरोपित सूरज बेड पर बैठा है और उसका साथी डंडे लेकर खड़ा है। मोबाइल चोरी के शक में वो मासूम बेटी को फर्श पर पेट के बल लेटने को कह रहा। दूसरा युवक उसकी पीठ पर पैर रखकर चढ़ गया है़। पास में खड़ी कुछ महिलाएं भी उन दरिंदे युवकों की मदद करती दिख रही हैं। वीडिया मे देखा जा सकता है़ कि किशोरी को पीठ के बल लिटाकर उसके दोनों पैर के तलवों पर जमकर लाठियां बरसाई जा रही।

इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े आरोपी राहुल सोनी और शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी सूरज सोनी को गिरफ्तार करने से पुलिस बचती रही। क्योंकि उसका कनेक्शन सत्ता से जुड़े माननीय से था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को जब उक्त मामले का वीडियो दिन में करीब पौने बारह बजे के आसपास ट्वीट किया तो पुलिसिया तंत्र में हलचल मच गई। अमेठी की सांसद को भी लगा कि अब वो चौतरफा घिर जाएंगी तो उन्होंने पुलिस के अफसरों के पेंच कसे। इस बात को स्वयं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने बयान में स्वीकार भी किया कि गिरफ्तारी के लिए मंत्री का दबाव है जल्द ही आरोपी गिरफतार कर लिया जाएगा। प्रियंका के ट्वीट और सांसद के निर्देश के बाद सत्ता संरक्षण प्राप्त आरोपी सूरज सोनी शाम में गिरफ्तार कर लिया गया।