कांग्रेस नेता मल्लिकाअर्जुन खड्गे ने असम के सीएम पर बोला हमला

307
mallikarjun khadge-hemanta biswa sharma
mallikarjun khadge-hemanta biswa sharma

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड्गे ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और लिखा “32 जिलों में बाढ़, 50 लाख लोग प्रभावित, 108 की मौत. यह शर्मनाक है कि असम के मुख्यमंत्री को महाराष्ट्र के विधायकों की मेजबानी करके लोकतंत्र की हत्या करने का काम सौंपा गया है, जबकि असम एक सदी में अब तक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। स्पष्ट रूप से भाजपा के लिए सत्ता ही सब कुछ है और लोगों का कोई मतलब नहीं है।”

आपको बता दे असम में बाढ़ से 30 जिलों के 45.34 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि बुधवार को 32 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 54.5 लाख थी।