यूपी दौरे पर आएँगे सीएम केजरीवाल, आप के विजयी प्रत्याशियों से करेंगे मुलाकात..

138
arvind kejiriwal
arvind kejiriwal

यूपी नगर निकाय चुनाव हालही में संपन्न हुए है। इस बर्फ इन चुनावों में जीत हासिल कर के आम आदमी पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश में अपना खाता खोला है। इसके साथ अब दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले आप प्रत्याशियों से मुलाकात के लिए बहुत जल्द उत्तर प्रदेश पहुंचने वाले है। इस विषय में आप के मुख्य वैभव माहेश्वरी ने बताया कि,’दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस महीने के अंत तक लखनऊ का दौरा करेंगे।’

निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के साथ ही अब आप पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस पर एक आप नेता ने बोलते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश संसद में सबसे ज्यादा 80 सांसद भेजता है, इसलिए राज्य के लिए आप की योजना आम चुनाव के लिए होगी। निकाय चुनावों के प्रचार के दौरान आप उम्मीदवारों ने पार्टी के शासन के दिल्ली मॉडल पर ध्यान केंद्रित किया था। पार्टी अरविंद केजरीवाल के यूपी दौरे की भी योजना बना रही है। लेकिन कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। ”

विजयी प्रत्याशियों से करेंगे मुलाकात

आप पार्टी ने सपा के गढ़ माने जाने वाले रामपुर सीट से जीत हासिल की है। रामपुर सीट से आप पार्टी प्रत्याशी सना खानम को रामपुर नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष चुना गया। महिलाओं के लिए आरक्षित इस सीट को जीतने के लिए खानम को 43,121 वोट (कुल डाले गए वोटों का 44.19 प्रतिशत) मिले। आम आदमी पार्टी की रफत जहां को केमरी नगर पंचायत रामपुर का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने 7,449 वोट (कुल डाले गए वोटों का 52.84 फीसदी) हासिल किए। राज्य चुनाव आयोग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, आप ने तीन नगर पालिका अध्यक्ष सीटें, छह नगर पंचायत अध्यक्ष सीटें और नगर निगमों में कई वार्ड जीते। आप के विजयी उम्मीदवारों में से आधे से अधिक अल्पसंख्यक समुदाय के हैं।