एक और चीनी खतरा: कोरोना वायरस के बाद अब इंसान में पाया गया H10N3 बर्ड फ्लू का संक्रमण, पूरी दुनिया का यह पहला मामला

539
Bird-Flu-cases-in-India

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को जानकारी दी कि देश के जिआंगसू प्रांत में H10N3 बर्ड फ्लू का पहला मानव संक्रमण मामला सामने आया है। इसका मतलब यह है कि H10N3 बर्ड फ्लू का संक्रमण पहली बार किसी इंसान में पाया गया है। ये संक्रमण एक पुरुष में पाया गया है।

जिआंगसू प्रांत के झेनजियांग शहर में एक 41 वर्षीय पुरुष में यह वर्ड फ्लू का संक्रमण देखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि मुर्गी पालन से यह बर्ड फ्लू फैला है और बड़े स्तर पर इसके फैलने का खतरा काफी कम है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखे गए एक बयान के आधार पर यह जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि दुनिया में अभी तक H10N3 बर्ड फ्लू का मानव संक्रमण का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

आयोग ने जानकारी दी कि 28 अप्रैल को शख्स को अस्पताल में भर्ती किया गया था। शख्स में बुखार और अन्य लक्षण देखे गए थे। एक महीने बाद यानी 28 मई को शख्स में H10N3 बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि आयोग का कहना है कि इस वायरस का खतरा अभी उतना नहीं है।