Cannes Film Festival : अनुष्का शर्मा से पहले बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां कर चुकी है डेब्यू , जानिए कौन सी है वो एक्ट्रेस?

95

16 मई 2023 से फ्रांस में आयोजित होने वाले कांस फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) डेब्यू करने जा रही है। इस बात की जानकारी फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनैन (Emmanuel Lenain) ने ट्वीट के जरिये दी है। उन्होने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, विराट कोहली(Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा से अच्छी मुलाकात मैंने विराट और #TeamIndia को आने वाले टूर्नामेंटों के लिए शुभकामनाएं दीं और #CannesFilmFestival में अनुष्का की ट्रीप पर चर्चा की” इसके जानकारी के सामने आने के ही अनुष्का के फैंस में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। फैंस कमेंट के जरिये उन्हें बधाई दे रहे है।

आपको बता दें कि , यह पहला अवसर नहीं है जब हिंदी सिनेमा की किसी अभिनेत्री को कांस फिल्म महोत्सव में आमंत्रित किया गया है। इससे पहले भी बॉलीवुड की कई सारी अभिनेत्रियां कांस फिल्म महोत्सव में अपना जलवा बिखेर चुकी है। तो आइए जानते है कि , आखिर कौन – कौन है वो फिल्म अभिनेत्री जो कांस फिल्म महोत्सव में देश का गर्व का कार्य किया है।

शर्मिला टैगोर

भारत की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को साल 2009 में कांस फिल्म महोत्सव की ज्यूरी शामिल किया गया था। इस वर्ष अभिनेत्री में कांस फिल्म महोत्सव में ज्यूरी के सदस्य के तौर पर कार्य किया था।

दीपिका पादुकोण

वही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कई बार कांस फिल्म फेस्टिवल में ज्यूरी के सदस्य के तौर पर शामिल किया गया। साल 2010 में पहली बार दीपिका को कांस फिल्म महोत्सव से आमंत्रित किया गया था। इसके बाद 2017, 2018 और 2019 में उन्हें ज्यूरी का सदस्य चुना गया। इस दौरान अभिनेत्री ने कांस फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर जमकर जलवा बिखेरा था।

विद्या बालन

साल 2013 में अभिनेत्री विद्या बालन को कांस महोत्सव में आमंत्रित किया गया। उन्हें कांस फिल्म महोत्सव की ज्यूरी में शामिल किया गया। इस दौरान अभिनेत्री भारतीय परिधान में कांस फिल्म महोत्सव में पहुंची थी। जिसकी वजह से चर्चा हुई और लोगों के काफी सराहना भी की थी। इस कार्य्रकम में के लिए महशूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की साड़ी और लहंगों में विद्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं।