सोनू सूद को देख फूट-फूटकर रोने लगा कैंसर पीड़ित, भावुक एक्टर बोलें- ‘मैं दुआ करता हूं कि सभी तकलीफों का अंत हो जाए’

332
SONU SOOD

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अब लोगों की दिलों पर राज करते हैं। वह अक्सर बेसहारा, गरीब, परेशान और बीमार लोगों की मदद करते रहते हैं। जिसके चलते लोग उन्हें पहले से भी ज्यादा पसंद करने लगे हैं। सोनू सूद को परेशान लोगों की मदद करते हुए एक साल से ऊपर हो गया है। अब तो आलम यह है कि लोग मदद की अपील लेकर उनके घर पर आते रहते हैं, जिनकी परेशानियों को दिग्गज अभिनेता खुद सुनते हैं।

हाल ही में उनके घर पर एक कैंसर पीड़ित शख्स उनके घर आया, जो सोनू सूद को देखकर उनके पैर छुने लगा और उनके देख फूट-फूटकर रोने लगा। शख्स की परेशानी और हालत को देखते हुए सोनू सूद भी भावुक हो गए हैं। उन्होंने शख्स का सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है और उसके लिए भावुक पोस्ट भी लिखा है। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं।

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैंसर पीड़ित शख्स का वीडियो साझा किया है। वीडियो में अभिषेक नाम का शख्स सोनू सूद से मिलते ही उन्हें देखकर रोने लगता है और उनके पैर छूता है। हालांकि सोनू सूद उसे ऐसा करने से मना करते हैं और चुप करवाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स को चुप करने के बाद सोनू सूद तोहफे में उसको फोन भी देते हैं।