राजधानी लखनऊ में नौ में से सात सीटें जीती भाजपा ने, मध्य और पश्चिम में जीती सपा

451
Rajeshwar singh won from sarojninagar

नई सरकार को चुने जाने के लिए हुई मतगणना के बाद लखनऊ में नौ विधानसभा में सात भाजपा ने जीती हैं। 2017 के चुनाव में नौ में से आठ सीट भाजपा ने जीती थीं। इस बार एक सीट का नुकसान भाजपा को लखनऊ में हुआ है। जीती हुई सीटों में से जहां लखनऊ पश्चिम और लखनऊ मध्य भाजपा को खोनी पड़ी हैं। वहीं मोहनलालगंज विधानसभा पर जीत भाजपा ने दर्ज की। यह सीट पहले सपा ने 2017 में जीती थी।

बृहस्पतिवार को रमाबाई अंबेडकर मैदान पर मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से मतगणना शुरू हुई जोकि मत अधिक होने की वजह से देर तक चलती रही। पोस्टल बैलेट से वोट 11179 पड़े। वहीं 9:30 बजे से शुरू हुई ईवीएम से गिनती शुरू हुई। इसे करीब तीन बजे तक पूरा कर लिया गया। वहीं कुछ ईवीएम में खराबी की वजह से वीवीपैट से गिनती वोट की करानी पड़ी। ऐेसे में देर रात तक मतगणना चालू रही। जीते हुए प्रत्याशियों को भी प्रमाण पत्र मिलने में ऐसे में देरी हो गई। 294 राउंड की मतगणना के बाद ईवीएम से 23,11,685 वोट की गिनती की गई। कुल 23,22,864 वोट की गिनती कर नौ विधायकों का निर्वाचन हुआ।

सबसे अधिक अंतर से जीते आशुतोष, राजेश्वर
लखनऊ में हुई मतगणना के बाद सबसे अधिक अंतर से जीत आशुतोष टंडन ने दर्ज की। वह लखनऊ पूर्व से 68731 वोट से जीते। वहीं भाजपा के ही राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर से 56186 वोट से जीत दर्ज की है। सबसे कम मार्जिन से हार जीत मलिहाबाद और लखनऊ पश्चिम सीट पर हुई है। यहां मलिहाबाद में 10935 वोट से भाजपा के प्रत्याशी जय देवी जीती हैं। वहीं लखनऊ पश्चिम में तगड़े मुकाबले के बाद सपा के अरमान खान ने भाजपा के अंजनी श्रीवास्तव को लखनऊ 8184 वोट से हरा दिया।

कौन-कौन बने विधायक
लखनऊ पूर्व
आशुतोष टंडन, भाजपा – 152928
अनुराग भदौरिया, सपा – 84197
जीत का अंतर – 68731
सरोजनीनगर
राजेश्वर सिंह, भाजपा – 160626
प्रो. अभिषेक मिश्र, सपा – 104440
जीत का अंतर – 56186
लखनऊ छावनी
बृजेश पाठक, भाजपा – 108147
सुरेंद्र सिंह राजू गांधी – 68635
जीत का अंतर – 39512
लखनऊ उत्तर
डॉ. नीरज बोरा, भाजपा – 139159
पूजा शुक्ला, सपा – 105206
जीत का अंतर – 33953
बीकेटी
योगेश शुक्ला, भाजपा – 147922
गोमती यादव, सपा – 120134
जीत का अंतर – 27788
मोहनलालगंज
अमरेश कुमार, भाजपा – 107089
सुशीला सरोज, सपा – 90541
जीत का अंतर – 16548
लखनऊ मध्य
रविदास मेहरोत्रा, सपा – 104488
रजनीश कुमार गुप्ता, भाजपा – 93553
जीत का अंतर – 10935
मलिहाबाद
जय देवी, भाजपा – 106372
सुरेंद्र कुमार सोनू कनौजिया – 96627
जीत का अंतर – 9745
लखनऊ पश्चिम
अरमान खान, सपा – 124497
अंजनी श्रीवास्तव, भाजपा – 116313
जीत का अंतर – 8184