भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की, लखनऊ में 3 विधायकों के टिकट कटे

224
BJP
BJP

लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने मंगलवार रात 17 प्रत्याशियों की सूची घोषित कर लखनऊ की सभी नौ सीटों से उम्मीदवार मैदान में उतार दिए। भाजपा ने सरोजनी नगर से विधायक और योगी सरकार में महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह का टिकट काट दिया है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की भी उम्र 75 वर्ष से अधिक होने के कारण उनका टिकट कट गया है। प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक की सीट बदलकर लखनऊ मध्य की जगह लखनऊ कैंट से उम्मीदवार घोषित किया है।

2017 में भाजपा ने लखनऊ जिले की 9 में से आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2022 में भी इस जीत को बरकरार रखने के लिए पार्टी को जातीय समीकरण के हिसाब से प्रत्याशी चयन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार दोपहर सपा की ओर से लखनऊ के प्रत्याशी घोषित करने के बाद शाम को दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। कोर कमेटी में जातीय समीकरण साधते हुए प्रत्याशी चयन पर मोहर लगाई गई।