बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राष्ट्रीय जनता दल से मोह भंग- नहीं करेंगे चुनाव प्रचार

182
CM-Nitish-Kumar
CM-Nitish-Kumar

बिहार में जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल की गठबंधन सरकार में अब साफ दरार दिखाई दे रही है। क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने साफ तौर पर कहा है कि वह उप चुनाव में अपने सहयोगी दल राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

ज्ञातव्य हो कि बिहार में 3नवंबर को गोपाल गंज और मोकामा में उप चुनाव होने हैं। दोंनो सीटों पर ज द यू की सहयोगी पार्टी रा ज द के उम्मीद वार खड़े हैं। अभी तक यह आशा की जा रही थी कि सहयोगी पार्टी होने के नाते बिहार के मुख्यमंत्री गोपाल गंज और मोकामा में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। लेकिन जब उन्होंने साफतौर पर यह घोषणा कर दी कि वे वहाँ प्रचार के लिए नहीं जाएंगे तो इसे बिहार की गटबंधन सरकार मे दरार की दृष्टि से देखा जा रहा है

बिहार मे बदलता घटनाक्रम  भविष्य में क्या रुख लेगा यह समय ही बतायेगा। फिलहाल उप चुनाव सर पर वहाँ भाजपा बाजी मारती है या राजदा यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा।