भारतीय जनता पार्टी की नियत साफ़ नहीं- सामाजिक नवलोक पार्टी के अध्यक्ष रणवीर सिंह लोधी

522
Samajik navlok party press conferencec
Samajik navlok party press conferencec

बुधवार को राजधानी लखनऊ के प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में सामाजिक नवलोक पार्टी की प्रेस वार्ता में अध्यक्ष रणवीर सिंह लोधी ने भाजपा से गठबंधन धर्म निभाने को कहा.पार्टी के अध्यक्ष ने ख़ास BHN न्यूज़ को बताया कि उनकी मुलाक़ात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से हो चुकी है. भाजपा ने सामाजिक नवलोक पार्टी को 6 सीट देने का वादा किया था और अब वह इस बात से मुकर रही है.

अध्यक्ष जी ने BHN न्यूज़ से बताया कि ‘प्रथम चरण में सामाजिक नवलोक पार्टी के लेखराज जी को भाजपा द्वारा सीट दी जानी थी, दुर्भाग्यवश न प्रथम चरण और न ही द्वित्य चरण की सूची में भाजपा ने एक भी सीट नहीं दी.’

उन्होंने आगे कहा कि ‘ मैं अपनी पार्टी के लिए अगले चरणों में 6 सीट जो कि जसराना,शिकोहाबाद, मारहरा,चरखारी, संडीला और श्रावस्ती की सीटो के लिए भाजपा से मांग करता हूँ.’

प्रेस वार्ता में सामाजिक नवलोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर सिंह लोधी, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर लेखराज, जिला अध्यक्ष थान सिंह, महामंत्री लोधी डी आर राजपूत और स्वामी ब्रह्मानंद के प्रपौत्र चन्द्र नारायण सिंह भी शामिल थे.