Bengal Phase 6 Election 2021 Live: छठे चरण में 43 सीटों पर वोटिंग जारी, 306 प्रत्याशी मैदान में, मुकुल रॉय-अर्जुन सिंह ने डाला वोट

927
UP Election 2022

कोरोना संक्रमण के कहर के बीच बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान सूबे के चार जिलों की 43 विधानसभा सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। ये जिले उत्तर 24 परगना,उत्तर 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर, नदिया और पूर्व ब‌र्द्धमान हैं। इस दौरान करीब 1.03 करोड़ मतदाता 306 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत का फैसला करेंगे। केंद्रीय बलों की 1,071 कंपनियां तैनात हैं। कुल 14,480 पोलिंग बूथों पर मतदान चल रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने भी मतदान किया। उन्होंने अपना वोट नॉर्थ 24 परगना के कंचरापारा में बूथ नंबर 141 में किया।