ऑस्ट्रेलिया के कई राज्यों में स्वस्तिक के सार्वजनिक प्रदर्शन पर लगाया प्रतिबंध!

373
australia swastika ban
australia swastika ban

ऑस्ट्रेलिया के दो राज्यों ने स्वास्तिक प्रतीक को बैन करने का निर्णय लिया है। कहा गया कि यह प्रतीक जर्मनी के नाजियों का प्रतीक है। ऑस्ट्रेलियाई अख़बार के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के दो राज्यों साउथ वेल्स और विक्टोरिया में स्वास्तिक पर बैन लगा दिया गया है। यहां स्वास्तिक के निशान को किसी भी तरह से दिखाना क्राइम माना जाएगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड और तस्मानिया ने भी स्वास्तिक को बैन करने की बात कही है। हैरानी की बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने यह निर्णय अचानक नहीं लिया है बल्कि इसे बैन करने की तैयारी पहले से ही चल रही थी।

कानून के तहत नाजी प्रतीक चिन्ह को प्रदर्शित करना अपराध होगा और इसके लिए 22,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी लगभग 12 लाख रुपये का जुर्माना या 12 महीने की कैद अथवा दोनों सजाएं हो सकती हैं। इसके पहले जुलाई फिनलैंड राज्य ने अपने एयरफोर्स के प्रतीक चिन्ह से स्वास्तिक प्रतीक को हटा दिया था।