असम में बाढ़ व भूस्खलन ने अब तक ली 101 लोगों की जान, 55 लाख लोग हुए प्रभावित

254
Assam Flood

असम की दोनों मुख्य नदियों ब्रह्मपुत्र-बराक के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने से राज्य में बाढ़ की स्तिथि लगातार भयंकर होती जा रही है। जलस्तर के लगातार बढ़ने से असम के नए इलाके भी उससे प्रभावित हो रहे है। ताजी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाढ़ के कारण राज्य में और 12 लोग अपनी जान गवा चुके है। आपको बतात दे कि अब तक असम के 32 जिलों के 55 लाख लोग जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की चपेट में आ चुके है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बाढ़ व भूस्खलन से कुल 101 लोगों की मौते हो चुकी है. उन्हने कहा कि बराक घाटी के तीन जिलों – कछार, करीमगंज और हैलीकांडी में बाढ़ से हालत काफी गंभीर बने हुए है।