बाहुबली’ की ‘देवसेना’ ने कल सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, फैंस ने ट्विटर पर ट्रेंड किया #हप्पीबिर्थ्दयानुषका

392

बाहुबली’ फिल्म में ‘देवसेना’ का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर बधाईयां का तांता लगा हुआ है। अनुष्का के फैंस उनकी तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ट्विटर पर #HappyBirthdayAnushka ट्रेंड हो रहा है।

अनुष्का शेट्टी साउथ की सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं, लेकिन ‘बाहुबली’ फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए देवसेना के रोल ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। उनकी शानदार एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया।

अनुष्का शेट्टी के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं:

अनुष्का हाल ही में आर माधवन के साथ ‘निशब्दम’ मूवी मेें दिखाई दी थीं, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था।