अन्ना हजारे की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत पर सामाजिक कार्यकर्ता को पुणे के अस्पताल में कराया गया भर्ती

    356

    सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी अन्ना हजारे को सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूबी हाल क्लीनिक के चिकित्सा अधीक्षक डा. अवधूत बोदमवाड़ ने बताया कि अन्ना हजारे को सीने में दर्द के बाद पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें निगरानी में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है।

    चिकित्सा अधीक्षक बोदमवाड़ ने कहा कि 84 वर्षीय अन्ना हजारे की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्होंने आगे बताया कि मरीज को डाक्टर परवेज ग्रांट, कार्डियोलाजिस्ट फार मेडिकल मैनेजमेंट एंड कोरोनरी एंजियोग्राफी में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अब स्थिर है। 2011 के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का चेहरा रहे अन्ना हजारे पुणे से लगभग 87 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि गांव में रहते हैं।