अमेरिका यूक्रेन को सैन्य सहायता देने के लिए तैयार, बाइडेन प्रशासन 1 अरब डॉलर की करेगा मदद

350
biden
biden

सोमवार को USA के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यूक्रेन को और एक अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने का ऐलान किया। यह USA के रक्षा मंत्रालय से यूक्रेन के आर्मी को प्रत्यक्ष रूप से दी जाने वाली रॉकेट, गोलाबारूद और अन्य हथियारों की सबसे बड़ी खेप होगी।

USA की ओर से इस मदद का ऐलान ऐसे समयकिया गया जब वशेषज्ञों ने वार्निंग दी है कि यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई रोकने के लिए रूस अपने सैनिकों और हथियारों को यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर की ओर बढ़ा रहा है। अमेरिका द्वारा घोषित नई मदद में हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट प्रणाली या एचआईएमएआरएस के लिए अतिरिक्त रॉकेट, हजारों तोप के गोले, मोर्टार प्रणाली आदि हथियार शामिल हैं। सैन्य कामंडरों और अन्य अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि एचआईएमएआरएस और तोप प्रणाली यूक्रेन में जारी लड़ाई में रूस को और अधिक जमीन कब्जा करने से रोकने के लिए अहम है। अब यूक्रेन को दी जाने वाली अमेरिकी मदद बढ़कर नौ अरब डॉलर से अधिक हो गई है।